ErrorException Message: WP_Translation_Controller::load_file(): Argument #2 ($textdomain) must be of type string, null given, called in /home/u181736367/domains/infoshindi.com/public_html/wp-includes/l10n.php on line 838
https://infoshindi.com/wp-content/plugins/dmca-badge/libraries/sidecar/classes/EVM Full Form In Hindi - ईवीएम का पूरा नाम क्या है ? -
EVM Full Form In Hindi, EVM Ka Full Form EVM Kya hai, ईवीएम का पूरा नाम क्या है, What Is EVM in hindi  

EVM Full Form In Hindi – ईवीएम का पूरा नाम क्या है ?

EVM Full Form In Hindi, ईवीएम का फुल फॉर्म क्या है, ईवीएम क्या है, EVM Ka Full Form, ईवीएम का पूरा नाम क्या है, EVM Kya hai
 

दोस्तो इस ब्लॉग पोस्ट में आपका स्वागत है, आज हम आपके लिए एक ओर उपयोगी जानकारी लेकर आये है, जिसमे हम ईवीएम का फुल फॉर्म क्या है (EVM Full Form In Hindi) के बारे में बात करने वाले है।

साथ मे जानेंगे कि EVM Kya hai, ईवीएम का पूरा नाम क्या है, ईवीएम का आविष्कार किसने किया, कितने देश EVM मशीन का उपयोग करते है, ओर EVM से चुनाव कराने वाला पहला राज्य कौनसा है, से जुड़े हुए सभी सवालों के जवाब आज के इस लेख में हम आपको देने वाले है।
 
दोस्तो आज से कुछ साल पहले तक भारत मे EVM Machine की सुविधा नही हुआ करती थी, पहले जब भारत मे चुनाव होते थे, तो वोट को काउंट करने में काउंटर को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता था, 
EVM Full Form In Hindi, EVM Ka Full Form EVM Kya hai, ईवीएम का पूरा नाम क्या है, What Is EVM in hindi  
लेकिन पिछले कुछ सालों में EVM के आ जाने के बाद भारत मे चुनाव का आयोजन करवाना पहले के मुकाबले बहुत ही ज्यादा आसान हो गया है, अब भारत के हर एक चुनाव में EVM का उपयोग होता है, 
 
लेकिन बहुत से लोगो को EVM के बारे में कुछ भी जानकारी नही है, यदि आपको भी EVM से संबंधित जानकारी नही है, तो आज के इस लेख में हम आपको EVM Ka Full Form क्या है, 
 
EVM Kya hai ओर ईवीएम का आविष्कार किसने किया है, से सम्बंधित तमाम जानकारी देने वाले है, आइये अब बिना किसी वक़्त गवाएं जानते हैं, की EVM Ka Full Form क्या है।
 

Table of Contents

ईवीएम का फुल फॉर्म क्या है ? (EVM Full Form in Hindi)

दोस्तो ईवीएम का फुल फॉर्म Electronic Voting Machine होता है, हिंदी में ईवीएम का फुल फॉर्म इलेट्रॉनिक वोटिंग मशीन होता है, आज के समय मे भारत मे चुनाव कराने के लिए EVM मशीन का उपयोग किया जाता है,
 
यह वोट दर्ज करने के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, जिसमे वोट दर्ज करने के अलावा वोट काउंट करने के फीचर्स भी उपलब्ध होते है, आज के समय मे EVM मशीन ने चुनावों की प्रक्रिया को बहुत ही ज्यादा आसान बना दिया है, 
 
EVM मशीन की वजह से चुनाव का आयोजन करवाना पहले के मुकाबले काफी ज्यादा आसान हो गया है, क्योकि EVM मशीन में वोट दर्ज करना काफी ज्यादा आसान है, आइये EVM Kya Hai के बारे में ओर अधिक विस्तार से जानकारी प्राप्त करते है। 
 

ईवीएम मशीन क्या है ? (EVM Kya hai)

दोस्तो जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है, की EVM एक इलेट्रॉनिक वोटिंग मशीन है, जिसका उपयोग चुनाव के दौरान वोट दर्ज करने एवं वोट काउंट करने में किया जाता है, आज से 20 साल पहले तक भारत मे EVM मशीन की सुविधा नही हुआ करती थी।
 
तब भारत मे किसी भी बड़े या छोटे चुनाव का आयोजन करवाने में अनेकों प्रकार की समस्याएं का सामना करना पड़ता था और और इस दौरान राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर चुनावी घोटाले के आरोप भी लगाती थी।
 
लेकिन ईवीएम मशीन के अविष्कार के बाद किसी भी चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में काफी मदद मिली, EVM मशीन में दो इकाइयां, एक नियंत्रण इकाई (CU) ओर एक मतदान इकाई होती है, जो 5 मीटर केबल के द्वारा जुड़ी हुई होती है, 
 
नियंत्रण इकाई को बोर्ड के अध्यक्ष या एक मतदान अधिकारी के साथ रखा जाता है, और मतदान इकाई को मतदान केंद्र के अंदर रखा जाता है, ईवीएम में मतदाता को उम्मीदवार वोटिंग यूनिट पर नीले बटन ओर अपने पसंदीदा प्रतियाशी को वोट डालने की अनुमति दी जाती है,
 
इस प्रकार से कोई भी मतदाता EVM मशीन में वोट डालता है, जैसे ही आखिरी मतदाता वोट डालता है, मतदान अधिकारी क्लोज बटन दबाकर वोटिंग का कार्य बंद कर देता है, जिसके बाद EVM मशीन किसी भी मतदाता का वोट स्वीकार नही करती है, 
.
चुनाव समाप्त होने के बाद बैलेटिंग यूनिट को कन्ट्रोल यूनिट से काट दिया जाता है, ओर अलग रख दिया जाता है, इस तरह से EVM मशीन काम करती है, आइये अब जानते है, की ईवीएम मशीन का अविष्कार किसने किया।
 

ईवीएम मशीन का अविष्कार किसने ओर कब किया ?

दोस्तो विश्व मे सर्वप्रथम ईवीएम मशीन का अविष्कार सन 1898 में गिलेस्पी और आविष्कारक जैकब मायर्स ने किया, जैकब मायर्स ने एक वोटिंग मशीन का पहला प्रयोग 1892 लॉकपोर्ट, न्यूयॉर्क, शहर के चुनाव में किया।
 
वही अगर देखा जाए तो भारत मे ईवीएम मशीन का अविष्कार “एम बी हनीफा” के द्वारा सन 1980 में किया गया था जिसे उन्होंने “इलेक्ट्रॉनिक संचालित मतगणना मशीन” के नाम से 15 अक्तूबर 1980 को पंजीकृत करवाया था, EVM को तमिलनाडु के छः शहरोँ में लोगो के सामने प्रस्तुत किया।
 

ईवीएम मशीन का इतिहास – EVM History in Hindi

ईवीएम मशीन का आविष्कार वर्ष 1980 में MB Hanifa ( एम बी हनीफा ) के द्वारा किया गया था, एम बी हनीफा ने ईवीएम मशीन का पंजीकरण 15 अक्टूबर 1980 में कराया था,
 
सन 1989 में भारत के चुनाव आयोग द्वारा ईवीएम मशीन को कॉलेब्रेट किया गया, ईवीएम मशीन के इंडस्ट्रियल डिजाइनर भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ओर इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया थे।
 

ईवीएम मशीन का इस्तेमाल सबसे पहले कहा हुआ ? 

भारत में सबसे पहले ईवीएम मशीन का इस्तेमाल सन 1982 में केरल के विधानसभा चुनाव में हुआ था, सन 1982 में 50 पोलिंग बूथ में एक प्रयोग के रूप में ईवीएम मशीन का इस्तेमाल हुआ था।
 
लेकिन फिर यह चुनाव विवादों में आ गया क्योंकि ईवीएम मशीन की उपयोगिता पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मतदान को खारिज कर दिया, फिर इन सभी 50 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा बेलट पेपर के द्वारा वोटिंग करवाने का सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया ।
 
इसके बाद फिर सन 1988 में संसद ने पहली बार Representation of The People Act 1951 मैं संशोधन किया गया और ईवीएम मशीन के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई।
 
ईवीएम मशीन को मंजूरी देने के बाद नवंबर 1998 में प्रयोग के तौर पर 16 विधानसभा सीटों पर ईवीएम मशीन का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें राजस्थान और मध्य प्रदेश की 5-5 सीटों पर ओर दिल्ली में 6 सीटो पर ईवीएम मशीन का इस्तेमाल किया गया।
 
और उसके बाद सन 2001 में तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केरल के विधानसभा चुनाव के दौरान सभी सीटों पर ईवीएम मशीन का प्रयोग किया गया, और फिर इसके बाद सन 2004 के लोकसभा चुनाव के दौरान पूरे देश में ईवीएम मशीन के द्वारा चुनाव किया गया।
 

EVM से ही चुनाव क्यों होते है ?

दोस्तो बेलेट पेपर के मुकाबले EVM मशीन से चुनाव कराने में कम खर्च ओर कम समय लगता है, इलेक्शन कमीशन के मुताबिक बेलेट पेपर से चुनाव कराने में करोड़ों की संख्या में मतपत्रों की प्रिंटिंग कराना, उनका ट्रांसपोर्ट कराना पड़ता है।
 
इसके अलावा मतपत्रों का स्टोरेज करना एवं वोट काउंटिंग स्टाफ में होने वाला खर्च काफी अधिक होता है, वही EVM मशीन में यह सब खर्च नही होता है, बस यही कारण है, की ज्यादातर देशों में अब EVM मशीन से चुनाव होता है, EVM मशीन से चुनाव कराने के कई सारे फायदे है,
 
EVM मशीन चुनाव में होने वाले खर्च को काफी कम कर देती है, वही EVM मशीन की मदद से चुनाव रिजल्ट भी काफी जल्दी मिल जाते है, ओर EVM मशीन को हैक करना भी लगभग असंभव है, बस यही कारण यह है, की ज्यादातर चुनावो में ओर ज्यादातर देशों में EVM मशीन का उपयोग होता है।
 

EVM मशीन की कीमत क्या होती है ?

दोस्तो EVM मशीन की कीमत इतनी ज्यादा नही है, जितनी आप सोच रहे है, सन 2006 से लेकर 2010 के बीच बनी एक EVM मशीन को M2 मशीन कहा जाता है, जिनकी कीमत 8700 रुपये है, यह ज्यादा कम भी हो सकती है, 
 
लेकिन एक EVM मशीन की अनुमानित कीमत 8 हजार से लेकर 10 हजार रुपये के बीच है, वही 2013 के बाद बनी EVM मशीन को M3 कहा जाता है, जिनकी कीमत 17000 रुपये के करीब होती है, एक EVM मशीन में लगभग 3840 वोट डाले जा सकते है।
 

कितने देश EVM मशीन का उपयोग करते है ?

दोस्तो EVM मशीन का उपयोग कई देशों में होता है, क्योकि EVM मशीन की मदद से बहुत ही सरल तरीके से और बहुत ही कम खर्च में चुनाव का आयोजन करवाया जा सकता है, EVM मशीन का उपयोग करने वाले देश निम्नलिखित है,
 
भारत, ब्राजील, फिलीपींस, भूटान, नेपाल, जॉर्डन, मालदीव, नामीबिया, बेल्जियम, एस्टोनिया,  वेनेजुएला, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र आदि देशों में EVM मशीन का उपयोग किया जाता है, इसके अलावा भी कई सारे ऐसे देश है, 
.
जिनमे EVM मशीन का उपयोग किया जाता है, दोस्तो बहुत से ऐसे देश भी है, जिनमे EVM मशीन का उपयोग नही किया जाता है, जिनमे इंग्लैंड, फ़्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे बड़े देशों में EVM मशीन का इस्तेमाल नही किया जाता है।
 

ईवीएम का फुल फॉर्म क्या है से संबंधित FAQ

दोस्तो EVM Full Form in hindi से जुड़े हुए, आपके मन मे ओर भी कई सारे सवाल होंगे, जिनके जवाब आपको FAQ के माध्यम से मिल जाएंगे- 
 

ईवीएम का आविष्कार किसने किया ?

विश्व मे सर्वप्रथम ईवीएम मशीन का अविष्कार सन 1898 में गिलेस्पी और जैकब मायर्स ने किया, ओर भारत मे सर्वप्रथम EVM मशीन का अविष्कार  “एम बी हनीफा” के द्वारा सन 1980 में किया।

ईवीएम का पूरा नाम क्या है ?

ईवीएम का पूरा नाम इलेट्रॉनिक वोटिंग मशीन होता है।

EVM से चुनाव कराने वाला पहला राज्य कोनसा है ?

भारत मे सबसे पहले ईवीएम मशीन का इस्तेमाल सन 1982 में केरल राज्य के विधानसभा चुनाव में हुआ था।

ईवीएम कितने देशों में बैन है ?

दोस्तो EVM मशीन कई देशों में बैन है, इस लिस्ट में सबसे पहला नाम संयुक्त राज्य अमेरिका, इंग्लैंड, फ़्रांस, जर्मनी ओर नीदरलैंड का है, इसके अलावा भी कई सारे देशों में EVM मशीन बेन हैं।

क्या ईवीएम का इस्तेमाल ऐसे क्षेत्र में किया जा सकता है जहां बिजली नहीं है ?

जी हां दोस्तो ईवीएम का इस्तेमाल ऐसे क्षेत्र में किया जा सकता है जहां बिजली नहीं है, क्योकि EVM मशीन डायरेक्ट बिजली से नही चलती है, EVM मशीन में बैटरी लगी हुई होती है, यदि किसी समय पर बिजली चली जाती है, तो ऐसे में वोटिंग प्रक्रिया पर कोई फर्क नही पड़ता है।

ईवीएम मशीन का आविष्कार किस देश ने किया

दोस्तो ईवीएम मशीन का आविष्कार सबसे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था, संयुक्त राज्य अमेरिका के दो वैज्ञानिकों ने EVM मशीन का अविष्कार किया था जिनका नाम गिलेस्पी और जैकब मायर्स है।

निष्कर्ष : ईवीएम का फुल फॉर्म क्या है

दोस्तो आसा करते है, की आपको EVM Full Form in Hindi ( EVM Ka full Form क्या होता है ) से संबंधित यह लेख पसंद आया होगा, इस लेख में हमरे द्वारा EVM Full Form ओर EVM Kya hai से जुड़ी हुई जानकारी भी दी गई है, यदि यह जानकारी आपको पसंद आती है, 
 
तो इसे अपने दोस्तों तक जरूर साझा करें, ओर यदि आपके मन मे कोई सवाल होतो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते है, इसके अलावा ऐसी ही ओर भी उपयोगी जानकारी पाने के लिए आप हमारे इस ब्लॉग को गूगल पर भी सर्च कर सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!